मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। मां ने अज्ञात युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। मझोला पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी बेटी 19 साल की है। 31 दिसंबर को बेटी बिना बताए घर से चली गई। आरोप लगाया कि कोई युवक उसे बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...