हापुड़, दिसम्बर 24 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देकर बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कमालपुर निवासी अधिवक्ता चौधरी मुजीबुर्रहमान ने बताया कि उसका चचेरा भाई 25 वर्षीय शादाब परिवार के साथ रहता हैं। सोमवार की रात को सबने खाना खाया और सोने चले गए थे। मंगलवार की सुबह देखा तो शादाब घर में नहीं था। आस-पास में काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मुजीबुर्रहमान ने बताया कि शादाब के नहीं मिलने पर परिवार के सदस्य खुद गाड़ी लेकर उसको ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे है। चाचा, चाची समेत बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर...