रामपुर, मार्च 8 -- ढकिया चौकी क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के आंगन में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन परिजनों के कार्रवाई से इनकार पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव गदमर पट्टी निवासी मनवीर (25) के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी विधवा मां मुरादाबाद में मजदूरी करती है। मनवीर घर में अकेला ही रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव रिश्ते की भाभी ने आंगन में पड़ा देखा। जिस पर उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर कोतवाल पंकज पंत और ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और उसकी मां को सूचना दी। गांव पहुंची मां सोमवती ने बताया कि उनका बेटा शराब पीने का आदी था। अधिक शराब के चक्कर में उसकी मौत हो गई। उसने बेटे का पोस्टमार्टम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.