हाजीपुर, सितम्बर 24 -- पातेपुर,संवाद सूत्र। बलिगांव थाना क्षेत्र के लदहो गांव में संदिग्ध हालत में महिला के हुए मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है। मृतका अंजली देवी थाना क्षेत्र के भूसाही गांव के मनोज राय की 45 वर्षीया पत्नी के रूप में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार अंजली देवी का शव अहले सुबह गांव के ही अरुण महतो के घर से संदिग्ध स्थिति में मिला था। जिसके बाद अंजली देवी के पति मनोज राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संगीता देवी पति अरुण महतो, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...