हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के कनेहटा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयन पुरवा निवासी आसाराम ने अपनी पुत्री गीता 25 वर्ष की शादी पांच वर्ष पहले कोतवाली शहर क्षेत्र के कनेहटा गांव निवासी सोनू के साथ की थी। गीता के दो पुत्री हैं। ससुराली जनों ने बताया कि दो दिन पहले गीता की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए तो वहां पर सर्दी जुखाम बुखार होने की बात बताई गई। मंगलवार की शाम को अधिक हालत बिगड़ने पर परिजन गीता को इलाज के लिए लेकर कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय गए। जह...