अलीगढ़, अक्टूबर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल इलाके में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। देर रात में मामले में तहरीर भी दी गई। मथुरा के महावन क्षेत्र के खैना नगला निवासी भोलानाथ सारस्वत की बेटी साक्षी की शादी साल 2018 में बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल निवासी युवक से हुई थी। इन पर एक बच्चा है। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज में ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। इसे लेकर साक्षी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति आएदिन मारपीट करता था। शुक्रवार सुबह साक्षी ने पिता को फोन किया और कहा कि उसे यहां से ले जाएं। वरना ससुरालीजन मार देंगे। इस पर मायके पक्ष के लोग यहां पहुंचे, तो साक्षी फंदे से लटकी हुई थी। हालांकि बाद में उसे ...