कटिहार, फरवरी 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कुरसेला थाना क्षेत्र के पूर्वी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत मजदिया गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका ममता देवी के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने तथा साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गंगा पार बालू में दफनाने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की मां नीलम देवी ने बताया कि बेटी की मौत की सूचना मिलने पर जब वे ससुराल पहुंचीं और पुलिस को जानकारी देने की बात कही तो उन्हें जबरन रोक कर रखा गया। आरोप है कि इसके बाद शव को गंगा पार ले जाकर बालू में दबा दिया गया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति दीवाना कुमार उर्फ कैलू महालदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिर...