हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने मौत की वजह संदिग्ध बताते हुए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। खंजन पुरवा निवासी फुरकान ने बताया कि उसकी बहन नाहिद की शादी 2014 में कोतवाली देहात क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी शरीफ के साथ हुई थी। देर रात उसे सूचना मिली कि बहन की हालत अचानक खराब हो गई है और उसे जिला अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। फुरकान ने पुलिस को सूचना देते हुए मामले को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मृतका के एक छह वर्षीय बेटा भी है। वहीं ससुरालीजनों का कहना है कि महिला की तबीयत पहले से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.