मुंगेर, जनवरी 28 -- धरहरा , एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर गांव निवासी राजेश बसफोर (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने बताया राजेश रविवार की दोपहर करीब दो बजे जंगल की ओर लकड़ी लाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन रातभर चिंतित रहे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने माताडीह घटवारी फील्ड के आगे बरमन्नी की ओर सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और गांव के लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान राजेश बसफोर के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.