रुद्रपुर, सितम्बर 18 -- रुद्रपुर/किच्छा, हिटी। किच्छा रोड पर संदिग्ध हालात में चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति अक्सर महिला से मारपीट करता था। तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। डॉक्टरों के पैनल से महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से देवरनियां जिला बरेली के एक गांव का रहने वाला युवक लालपुर में अपनी 22 वर्षीय पत्नी के साथ किराए पर रहकर एक कंपनी में काम करता था। बुधवार देर रात वह पति के साथ बाइक से देवरनियां जा रही थी। जैसे ही दोनों किच्छा बाईपास पर पहुंचे, संदिग्ध हालात में महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.