लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, थाना धौरहरा क्षेत्र के ऱहबड़ी गांव निवासी एक युवक का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकते पाया गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव रहबड़ी निवासी लक्ष्मण के 35 वर्षीय पुत्र रामगोपाल का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि रामगोपाल ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक अपने पीछे दो लड़की एक लड़का छोड़ गया है, परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.