अयोध्या, दिसम्बर 29 -- मवई। पटरंगा थाना क्षेत्र के परसहुंवा गांव में सोमवार की शाम एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि मृतका की पहचान लक्ष्मी (20) पत्नी आरएन यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...