कन्नौज, सितम्बर 15 -- कन्नौज। संदिग्ध हालातों में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुसुमखोर चौकी के गांव अकबरपुर निवासी दिलशाद की 45 वर्षीय पत्नी रिजवाना की शनिवार की रात तकरीबन 9:00 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पारिवारिक जनों ने रिजवाना को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिजवाना की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां जहर से मौत होने की बात साम...