बरेली, मार्च 10 -- एक किसान के संदिग्ध हालात में गोली लग गयी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कमलापुर मेहराब खां गांव का अंकेश यादव रविवार को खेत में खड़े गन्ने को काटकर उसकी छिलाई कर रहा था। खेत पर उसके साथ गांव के ही मानसिंह व वीरेश गन्ना छील रहे थे। अचानक चली गोली उसके हाथ में लगकर सिर को छूते निकल गई। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक क्योलड़िया जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच करायी जा रही है। प्रारम्भिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.