गंगापार, नवम्बर 14 -- मऊआइमा की कताई मिल में गैस कटर का काम करने आए एक व्यक्ति का शव फ्लाई ओवर (पुल) के नीचे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नैनी थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा गेट निवासी 50 वर्षीय फूल चन्द्र निषाद पुत्र किशुन निषाद निःसंतान थे। वह एक बच्चे को गोद लिए हैं। छह बहनों में सबसे बड़े थे। फूलचंद्र निषाद अपने साथियों कासिम, सोनू निषाद, मोनू निषाद, निरंजन निषाद के साथ दो नवंबर को मऊआइमा सहकारी कताई मिल में कबाड़ काटने के लिए आए थे। गुरुवार को रात में कासिम ने फूलचंद्र के साले रवि शंकर को फोन करके बताया कि फूलचंद्र नहीं मिल रहे हैं। वह शाम से निकले हैं। रवि शंकर निषाद के मुताबिक शुक्रवार को सुबह कासिम ने सूचना दी कि फूलचन्द्र का शव मऊआइमा फ्लाई ओवर के नीचे पड़ा हुआ है। पुलिस भी...