फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में सास बहू के विवाद का मामला शांत नहीं हो रहा है। बहू बुधवार को संदिग्ध हालातों जलकर घायल हो गई। उसने सास व ननद पर जलाने का आरोप लगाया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। टीला मोहल्ला निवासी सास शांतिदेवी और बहू कृष्णा उर्फ सत्यवती का घर पर कब्जे का विवाद चल रहा है। पुलिस ने कुछ दिन पहले भी सास शांति देवी को न्यायालय के आदेश पर घर में प्रवेश दिलाया था। तीन दिन पूर्व उन लोगो में पुनः विवाद हो गया था। उन लोगो में पत्थर भी चले थे। मामला पुलिस तक पहुंचा था। अब बहू कृष्णा उर्फ सत्यवती बुधवार को संदिग्ध हालातों में झुलस गई। उसके दोनों हाथ झुलस गए। वह घर से बाहर निकल आई। उसने सास तथा ननद पर जलाने का आरोप लगाया। बहू का आरोप था दोपहर के समय घर में थी। उसी दौरान दो व्यक्ति पड़ोसी की छत से वहा आए। पहले से ...