एटा, अप्रैल 26 -- गांव नगला परम में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही मायकेवाले पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार महिला बीमार रहती थी। थाना जसरथपुर के गांव नगला परम निवासी गुड्डी देवी (32) पत्नी रतन सिंह बीमारी रहती थी। महिला का उपचार फर्रुखाबाद में चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवारीजन शव को गांव ले आए। जानकारी पर कन्नौज से मायकेवाले भी पहुंच गए और मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। एसओ किशेारीलाल मीना ने बताया कि मायकेवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.