पटना, फरवरी 17 -- मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में एक 25 वर्षीया प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। वह रवि कुमार की पत्नी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रियंका के भाई संतोष कुमार ने अपने बहनोई समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दीदारगंज निवासी संतोष कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पहले बहन की शादी शेरपुर गांव निवासी रवि कुमार की हुई थी। उसका एक पुत्र है। संतोष का आरोप है कि कुछ दिनों से रवि रुपयों के लिए बहन को प्रताड़ित और मारपीट कर रहा था। आरोप है कि रुपये नहीं देने की वजह से रवि ने प्रियंका की हत्या कर दी। घटना के बाद से परिवार के लोग फरार है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मृतका के पति रवि कुमार समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.