लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- कोतवाली क्षेत्र के सुक्खनपुरवा गांव के एक युवक का शव रास्ते पर पड़ा मिला। वह बाइक से ढखेरवा खालसा से रकेहटी जा रहा था। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी थी। पहले इसे हादसा माना गया। बाद में घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सुक्खन पुरवा गांव के छैलबिहारी का 18 वर्षीय लड़का विकास गुरुवार को बाइक से पड़ोसी गांव ढखेरवा में रहने वाले अपने नाना लेखराम के घर गया था। अपराह्न करीब दो बजे वह वहां से बाइक से रकेहटी जा रहा था। इसके बाद ढखेरवा खालसा से रकेहटी के बीच रोड के किनारे उसका शव पड़ा होने की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। विकास की क्षतिग्रस्त बाइक भी पास ही पड़ी थी। विकास के घर और ननिहाल से लोग पहुंच गए। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। घरवालों ने पहले इसे हादसा बताया लेकिन फिर संदिग्ध हालात बताते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.