रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बीते गुरुवार की रात रुद्रपुर के एक जूता व्यापारी अपने ही दुकान में खून से लथपथ बेसुध मिले। व्यापारी के कनपटी के पास गोली लगी है। परिजनों ने उन्हें रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय ध्रुव चावला पुत्र अनिल चावला निवासी आदर्श कॉलोनी सिविल लाइन रोड पर पार्टनरशिप में 'शू विला' नाम से जूतों की दुकान चलाते हैं। उनके दोस्तों ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे ध्रुव का पार्टनर हरजिंदर दुकान से चला गया था और वह अकेले दुकान पर मौजूद थे। जब देर रात करीब साढ़े नौ बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो उसकी मां एकता ने उन्हें फोन किया। ध्रुव ने बताया कि वह दुकान पर हैं औ...