शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- खुटार, संवाददाता। खुटार क्षेत्र में बुधवार शाम घर से निकले युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। सिल्हुआ गांव निवासी सचिव मिश्रा बंडा रोड के पास खेतों में खून से लथपथ हालत में मिले थे। परिजन उन्हें निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। सिल्हुआ गांव निवासी राकेश मिश्रा का 34 वर्षीय पुत्र सचिव मिश्रा बुधवार शाम चार बजे बाइक से खुटार जाने को घर से निकले थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। रात करीब नौ बजे खुटार से गांव लौट रहे संजीव बाजपेई ने बंडा रोड से सिल्हुआ जाने वाले मार्ग पर ईदगाह के पीछे खेतों में सचिव मिश्रा को घायल अवस्था में देखा। उनके शरीर से खून बह ...