दरभंगा, फरवरी 13 -- दरभंगा। एपीएम थाना क्षेत्र के सिधौली मधुपट्टी वार्ड 13 में 26 वर्षीया विवाहिता रानी कुमारी उर्फ पार्वती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताया है। मृतका के पिता सोनकी थाने के रसूलपुर सरेला वार्ड 11 निवासी नारायण शाह ने बताया कि रानी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अनिल शाह से हुई थी। शादी में उन्होंने 10 कट्ठा जमीन बेचकर दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे अनिल की भाभी ने फोन कर सूचना दी कि रानी ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली है। जब मायके वाले सिधौली स्थित ससुराल पहुंचे तो घर का गेट बंद था। पुलिस की मदद से गेट खुलवाया गया। अंदर रानी का शव बेड पर रखा हुआ मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...