बिहारशरीफ, मई 24 -- राजगीर थाना क्षेत्र के नोनही गांव की घटना ससुराल के परिवार ने संपत्ति के विवाद में लगाया हत्या का आरोप राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नोनही गांव में शुक्रवार को युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक राजेन्द्र राम का 28 वर्षीय पुत्र कारू राम है। ससुराल के परिवार ने संपत्ति के विवाद में खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, परिवार के लोग के साथ पुलिस भी इस घटना को आत्महत्या मान रही है। कारू के ससुर फकीरा राम ने बताया कि संपत्ति को लेकर दामाद और उसके भाई के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस में दोपहर के खाने में जहर मिलाकर उसकी हत्या कर दी गयी। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.