बिहारशरीफ, मार्च 25 -- संदिग्ध स्थिति में मिला महिला का शव,हत्या का आरोप हिलसा , निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर अरपा गांव में संदिग्ध हालत में 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका की पहचान सुल्तानपुर अरपा निवासी कुंदन कुमार की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गयी है। मृतका के भाई आनंद कुमार ने बताया कि सात साल पूर्व बहन की शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। हमेशा ससुराली परिवार बहन को प्रताड़ित करते थे। उसने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जतायी है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.