मधुबनी, जुलाई 16 -- कलुआही। कलुआही थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव में मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक अधेड़ महिला का शव उसके घर से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतका की पहचान कालिकापुर निवासी रेणु देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। मृत महिला के भाई अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव निवासी वीरेंद्र कुमार झा ने पुलिस के समक्ष बयान देकर आरोप लगाया है कि महिला के देवर कमलाकांत झा और उसकी पत्नी ने जहर खिलाकर मार दिया है। बहन की शादी कालिकापुर गांव के स्व.भोला झा के साथ हुई थी। करीब 35 वर्ष पूर्व ही उनके बहनोई का निधन हो चुका हैं। जबतक ससुर घूरन झा जीवित थे शांतिपूर्वक जीवन था। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ससुर का निधन होने के बाद जेठ, देवर और अन्य परिजन मेरी बहन को संपत्ति के लिए प्रताड़ित करने लगे। पांच दिन पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.