रुडकी, मार्च 8 -- पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया जबकि अवैध कटान कर रहे अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस को सूचना मिली कि सिकंदरपुर भैंसवाल में कुछ लोग अवैध कटान कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की। जिसे देखकर अवैध कटान कर रहे आरोपी वहां से फरार हो गए। वहां पुलिस ने 8 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सजदा निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल बताया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उप निरीक्षक अशोक रावत ने बताया कि संदिग्ध मास के साथ पकड़ी गई महिला को कोर्ट में पेश कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...