बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बोदवल में हुई ओंकार चौधरी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर यह मुकदमा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में दर्ज किया। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी तहरीर बदल दी है। मेरे बेटे की हत्या की गई है। बताते चलें कि नौ जनवरी को पड़री निवासी ओंकार चौधरी, जो बोदवल निवासी दशरथ सिंह के मकान में ऊपरी मंजिल पर किराए पर रहते थे। उनका शव संदिग्ध परिस्थिति में लटकता मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस को दी तहरीर में ओंकार चौधरी के पिता सुबाष ने बताया कि मेरे लड़के की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। मेरी बहू का गांव के लड़के शेषराम नाजायज रिस्ता था। गांव मे...