वाराणसी, नवम्बर 26 -- सारनाथ, संवाददाता। श्री नगर कालोनी स्थित एक मकान में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितति में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर महिला पक्ष के लोग ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट का भी आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार बौलिया लहरतारा निवासिनी प्रियंका (28) की शादी वर्ष 2021 में श्री नगर कालोनी पहाड़िया के देवेंद्र शुक्ला के साथ हुई थी। देवेंद्र के पिता नेता जी शुक्ला भूमि संरक्षण विभाग से रिटायर हैं। मृतिका के भाई शिवम् त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। साथ मानसिक प्रताड़ित भी करते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुका है। चार महीने पहले प्रियंका का शरीर फूल गया। जांच में पता चला कि प्रियंका का किडनी 90 प्रतिशत खराब...