लोहरदगा, फरवरी 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार निगनी निवासी सतवा उरांव की पुत्री रंजीता उरांव का विवाह फरवरी 2023 में किस्को थाना क्षेत्र के जगू उरांव के पुलिस जवान पुत्र अमित उरांव से हुआ था। गत रात रंजीता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने मौत का कारण फांसी लगा कर आत्महत्या बताया है, उनका कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं मृतक महिला के भाई रंजीत उरांव का कहना है कि महिला को साजिश के तहत मारा गया है। मृतक महिला अपने पीछे एक डेढ़ वर्ष की बेटी छोड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.