वाराणसी, फरवरी 6 -- जक्खिनी। राजातालाब के शहंशाहपुर निवासी 25 वर्षीय विवाहित अनीता शुक्ला की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायकेवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति श्याम नारायण शुक्ला सुरक्षा गार्ड है। ससुरालियों का कहना है कि अनीता घर में गिरकर चोटिल हो गई थीं। उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मायकेवालों की तरफ से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.