अमरोहा, नवम्बर 1 -- रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति कार में शव छोड़कर भाग निकला। मायके वालों ने हंगामा करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक थाना रहरा क्षेत्र के गांव खुर्तिया निवासी दिनेश सिंह ने बेटी आरती की शादी चार माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी अमन से की थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम आरती ससुराल में फांसी के फंदे पर लटक गई। पति आनन फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने 20 वर्षीया आरती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति कानूनी कार्रवाई के डर से कार में ही शव को छोड़कर भाग निकला। खबर लगते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.