देवरिया, अप्रैल 5 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मजदूर की पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर हीरामन गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद 48 पुत्र मुन्नी प्रसाद मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह शुक्रवार रात से घर नहीं लौटा था। शनिवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के घर के नजदीक नाले में वह गिरा पड़ा मिला। नाले में पड़े होने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। नाले से बाहर निकालने पर व्यक्ति की पहचान राजेंद्र प्रसाद क...