बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव झमका में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव झमका निवासी 36 वर्षीय सुशीला पत्नी रमेश की सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सुसराल पक्ष के लोगों के अनुसार महिला ने किसी बात से परेशान होकर घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी उन्हें भी सुबह के समय हुई। उधर सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जहां शिकारपुर के हजरतपुर निवासी अंकित ने अपनी बहन सुशीला की हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.