सीवान, फरवरी 2 -- मैरवा। शिव मंदिर के समीप चबूतरे पर दम तोड़ने वाले अधेड़ की पहचान हो गई है। मृतक थावे का प्रहलाद प्रसाद बताया जा रहा है। शाही लंगड़पुरा शिव मंदिर के समीप बीते 30 जनवरी को उसकी मौत हो गईं थी। मृतक के पुत्र प्रदीप गुप्ता ने मैरवा थाने में आवेदन देकर मामले की जानकारी दिया है। परिजनों के अनुसार प्रहलाद प्रसाद घर से भाटपार रानी जाने के लिए निकले थे। सूचना मिलने पर परिजनों ने मैरवा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद शव को सीवान सदर अस्पताल के मर्चरी से परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रहलाद प्रसाद की मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.