बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र के मंडफ स्थित छोटका पुरवा में रविवार को सुबह गांव निवासी श्यामनाथ उर्फ मोटू (25) पुत्र शिवनारायण का शव साड़ी में बंधा हुआ छत के कुंडे में लगे पंखे के सहारे लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर डायल 112 के साथ थानाध्यक्ष महेश सिंह पहुंचे। पुलिस ने फाटक को तोड़कर शव को नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के लिए कार्रवाई शुरू की। श्यामनाथ घर पर रहकर राजगीर का काम करता था। शनिवार को देर शाम काम करके घर आया था। ग्रामीण. व पुलिस ने बताया कि किसी बात पर परिजनों और पत्नी से कहासुनी हुई। वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब नहीं जगा तो परिजन उसे जगाने लगे। फाटक खटखटाने पर अंदर से आवाज नहीं आई तो जंगले से देखा। उसका शव कमरे में लटक रहा था। इस बावत थानाध्यक्ष महेश सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.