हाजीपुर, सितम्बर 23 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बालीगांव थाने की पुलिस ने सोमवार को बेला भुसाई गांव से एक महिला का संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। परिजनों का आरोप है कि महिला को जहर देकर मारा गया है। मृतक महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला भुसाई गांव निवासी मनोज राय के 45 वर्षीय पत्नी अंजली देवी थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला की बेटी गांव के ही एक लड़का से फोन पर बातें करती थी। सूचना मिलने पर ग्रामीण के द्वारा समझौता किया गया था। बताया गया कि रविवार के दिन लड़का व लड़की दोनों घर छोड़कर फरार हो गया था। सोमवार को लड़की की मां लड़के के घर पर गई थी। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि अंजली देवी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही लड़का के घर पर ग्रामीणों की भी...