समस्तीपुर, जुलाई 6 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लीनिक में शनिवार की देर रात एक महिला की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। महिला की पहचान रामपुरा गांव के विशनदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी (40) के रूप में की गई। महिला की मौत के बाद नीजी क्लिनिक के सभी कर्मी क्लिनिक में ताला जड़कर फरार हो गये। परिजनों ने बताया कि नीलम की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इलाज को लेकर उसे प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रही थी। चिकित्सक की ओर से भी सुधार की बात बार बार कही जा रही थी। इसी दौरान शनिवार की देर रात उसकी स्थिति अचानक बेहद खराब हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने आनन फानन में उसे ले जाने को लेकर दबाब बनाने लगे। बेहतर इलाज को लेकर गाड़ी से ले जाने की व्यवस्था की ही...