देवघर, अगस्त 6 -- देवघर। रिखिया कांवरिया पथ से संदिग्ध अवस्था में एक पुलिस जवान को इलाज के लिए मंगलवार शाम सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। जवान आईआरबी की वर्दी पहने है। समचार लिखे जाने तक वह किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे पा रहा था। एम्बुलेंसकर्मी जवान को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मोबाइल नंबर देकर चले गए। समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.