अलीगढ़, नवम्बर 21 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध परिस्थिति में हाथरस के युवक की मौत हो गई। वह अचेत अवस्था में फाटक के पास मिला था। छह दिन पहले उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरी नगरिया निवासी मुकेश (35) पुत्र राजवीर मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार बीते 14 नवंबर को गांव का ही एक युवक खेत पर मजदूरी के लिए बुलाकर ले गया था। इसके वह हाथरस ले गया। एक होटल पर खाना भी खाया। फिर घर वापस नहीं लौटा। शाम को मुकेश बस्तुई फाटक के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शाम को परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.