सहारनपुर, मार्च 19 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी बाग में एक विवाहिता ने फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शव के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हरियाणा के करनाल निवासी निर्मला (34) की शादी कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी बाग निवासी योगेश शर्मा से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह निर्मल ने अपनी सास सीता के साथ नाश्ता किया। इसके बाद छत पर कपड़े सुखाने चली गई। विवाहिता की 10 वर्षीय बेटी अंशिका और सात वर्षीय बेटा स्कूल गया था, जबकि पति सोमवार को चंडीगढ़ ड्यूटी पर चला गया था। अंशिका स्कूल से लौटकर आई तो निर्मल कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.