महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परसामलिक क्षेत्र के ग्राम लुठहवा टोला घोड़हवा निवासिनी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने मौका का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घोड़हवा निवासी अखिलेश चौहान की 23 वर्षीय पत्नी मनीषा का शव देर शाम उसके ही कमरे में रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे नौतनवा के नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव एवं परसामालिक थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने शव को नीचे उतरवाया। मनीषा की मौत के बाद उसके 4 वर्षीय बेटे आर्यन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का मायका सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पतरेंगवा में है। वर्ष 2021 में उसकी शादी हुई थी। उसका पति अख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.