रामपुर, मई 21 -- दढ़ियाल। टांडा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची होमगार्ड की बेटी ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। टांडा थाना क्षेत्र के दढ़ियाल चौकी के गांव महमूदपुर पीपली नायक के कस्बा निवासी उमेश सिंह 62 वर्ष होमगार्ड विभाग में कार्य करते थे। अब काफी समय से वह अपने घर पर ही परिवार से साथ रह रहे थे। सोमवार को उमेश सिंह की मौत हो गई। मृतक के एक बेटा और दो बेटी है। सूचना पर पहुंची मृतक की बड़ी बेटी हेमलता ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की बड़ी बेटी हेमलता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी भाई भाभी सहित भाभी का एक भाई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.