अमरोहा, फरवरी 21 -- कस्बे के एक मोहल्ले की निवासी 19 वर्षीय युवती बीते सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने युवती की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। आरोप लगाया कि युवक गौरव उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वहीं घटना के बाद से आरोपी युवक भी क्षेत्र से गायब बताया जा रहा है। एसएसआई सतीश मौर्य ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...