सहारनपुर, जनवरी 31 -- चिलकाना थाना क्षेत्र के पठेड निवासी युवक अबूजर पुत्र कलीम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की बाइक और हेलमेट थाना क्षेत्र के कातला गांव के पास सड़क किनारे बरामद हुई। परिजनों ने बताया कि अबूजर सहारनपुर में एक पैथोलॉजी लैब में कार्य सीख रहा था और रोजाना बाइक से जाता-आता था। शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे अबूजर ने परिवार से फोन पर बात की और बताया कि वह कातला गांव तक पहुंच गया है और जल्दी घर आ जाएगा, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका। युवक की तलाश के दौरान उसकी बाइक और हेलमेट सड़क किनारे मिले। परिजनों ने तुरंत थाना चिलकाना में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना चिलकाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...