बिजनौर, फरवरी 19 -- नजीबबाद। नजीबाबाद के साहनपुर में एक युवक की मौत हो गई। परिजनो ने युवक की मौत को सदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। साहनपुर में पेट्रोल पंप के निकट प्रभात कुमार पुत्र छोटेलाल की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक प्रभात के भाई राकेश कुमार पुत्र छोटेलाल ग्राम उमरपुर मीरा थाना कोतवाली शहर बिजनौर ने नजीबाबाद थाने में तहरीर दी जिसमें बताया गया कि उसका भाई प्रभात पुत्र छोटेलाल ग्राम उमरपुर मीरा थाना कोतवाली शहर बिजनौर अपनी पत्नी कल्पना के साथ साहनपुर पैट्रोल पम्प के पास एक मकान में रहता था। आरोप यह है कि पारिवारिक क्लेश के चलते प्रभात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तहरीर में मृतक का पोस्टमार्टम की मांग की गई है जिससे मौत के सही कार...