रामपुर, जून 6 -- क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवक की मौत हो जाने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गुरुवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली के गांव दिबदिबा निवासी महेश कश्यप के सबसे छोटे पुत्र कमल कश्यप (22) की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में विवाद उत्पन्न हो गया है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। मगर, जब गुरुवार को कमल कश्यप की मौत हुई तो विवाद बढ़ गया। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। अभी किसी ने को...