अमरोहा, मार्च 10 -- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। उसका शव घर में ही रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस युवक की मौत को आत्महत्या मान रही है। देर रात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव ढक्का का है। यहां पर किसान सत्वीर सिंह का परिवार रहता है। उनके सबसे छोटे 25 वर्षीय बेटे सौरव की शादी चार साल पहले इंद्रेश के साथ हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक दस माह की बेटी है। रविवार शाम करीब छह बजे सौरभ का शव अपने ही घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि प्र...