सिद्धार्थ, मार्च 25 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहा पर एक आटा चक्की संचालक युवक का शव उसके कमरे में मिला। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहा पर राजकुमार (28) पुत्र चंद्रबलि आटा चक्की चलाता था। वहीं पर आवास बना कर रहता भी था। रविवार की रात उसकी मां टुकुरा राजकुमार के आटा चक्की पर पहुंची तो देखा कि शटर गिरा हुआ है लेकिन ताला नहीं बंद है। उसने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पास से एक लोग को बुलाकर शटर उठवाया तो अंदर अंधेरा था। पीछे का दरवाजा खुला था। कमरे में जाकर देखा तो राजकुमार का शव चारपाई पर पड़ा था। उसने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। पुलिस तक सूचना पहुंची तो वह भी आ गई। फारेंसिक टीम भी आ पहुंची।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.