बदायूं, फरवरी 5 -- संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। वह अचेत हालत में सड़क किनारे मिला था। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने करंट से मौत की होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के लौड़ा बहेड़ी निवासी सुरजीत पुत्र जयपाल बिजली मिस्त्री है। वह इस्लामिया इंटर कॉलेज के समीप चल रहे एक मेले में बिजली फिटिंग का कार्य करता था। रविवार को सुरजीत सड़क किनारे अचेत हालत में लोगों ने पड़ा देखा है। इस जानकारी पर उसके साथी उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सुरजीत की मौत करंट लगने से हुई है। शव को मोर्...