गौरीगंज, फरवरी 22 -- भेटुआ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र मुंशीगंज के अंतर्गत कन्हई का पुरवा पूरबगांव निवासी एक युवक का शव रविवार की सुबह बाग में पेड़ से फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की है। गांव निवासी 36 वर्षीय राजकुमार चौहान पुत्र वीरेंद्र कुमार अहमदाबाद में रहकर काम करते थे। जो बीते शुक्रवार को ही अपने घर वापस लौटे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वह घर से बाहर निकले थे। रात में वापस घर न लौटने पर रविवार की सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश की तो घर से लगभग 200 मीटर दूर गांव के बाहर स्थित एक बाग में उनका शव रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मुंशी...